Indore News – पर्स में महिला की सोने की अंगूठी, चांदी की पायल सहित लगभग 60,000 रुपए का सामान था, ऑटोवाले ने थाने पर सुपुर्द किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
महिला ने ऑटो चालक को 1000 रुपए नगद पुरुस्कार दिया

इंदौर- थाना चंदन नगर पर महिला ने सूचना दी कि उसका पर्स एक ऑटो में रखा छूट गया है जिसमें उसकी सोने की अंगूठी, चांदी की पायल सहित करीब 60,000 रुपए का सामान था,  उसके बाद आज दिनांक 12.01.2022 को एक ऑटो चालक समीर पिता शब्बीर हुसैन उम्र 27 साल निवासी 35/2 मोती तबेला इंदौर व महिला थाना चंदन नगर पर आये और ऑटो चालक ने उक्त पर्स थाने पर महिला को दिखाया जिसे महिला ने पहचाना व उसका ही होना बताया तत्पश्चात चंदन नगर पुलिस द्वारा उक्त पर्स व सामान महिला के सुपुर्द कराया गया। बाद में महिला द्वारा उक्त ऑटो चालक को 1000 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।