Indore News – बायपास के आसपास से 650 अवैध होटल सहित ढाबे व बाधक निर्माण पर चलेंगे हथोड़े शीघ्र की जाएगी रिमूव्हल की कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News.नगर निगम द्वारा बाईपास के आसपास करीब 650 अवैध होटल, ढाबे व बाधक निर्माण चिन्हित किए गए हैं। बाईपास के दोनों ओर 45 मीटर के दायरे में यह निर्माण पाए गए हैं। नगर निगम का सर्वे पूरा हो गया है और शीघ्र ही रिमूव्हल की कार्रवाई की जाएगी। शहर के बाईपास के दोनों ओर 4-4 लेन के सर्विस रोड से लगकर 45 मीटर के कंट्रोल एरिया में निर्मित ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल, शोरूम, मैरिज गार्डन व अन्य निर्माणों के निरीक्षण में निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर ही अवैध निर्माणों की नसी की जाकर कंट्रोल एरिये में किए गए अवैध निर्माण पर नसी उपरांत निशान लगाए गए थे।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधीनस्थों के माध्यम से संचालकों को नोटिस देकर समझाइश दी गई कि निर्माणकर्ता स्वयं किए गए अवैध निर्माण को हटा लें अन्यथा निगम द्वारा रिमूव्हल करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण नपती तथा निशान लगाने के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा अवैध निर्माण हटाने के संबंध में सकारात्मक रुख रखते हुए स्वयं निर्माण हटाने के संबंध में अवगत भी कराया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, मुख्य नगर निवेशक विष्णु खरे, क्षेत्रीय भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक व अन्य उपस्थित थे।
नोटिस की अवधि समाप्त
सर्वे के तहत उपरोक्त उल्लिखित निर्माणों के स्वामी धारक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए, जिसके उपरांत स्वामी धारकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की निगम द्वारा जांच की जाने पर पाया कि कई निर्माण नगर निगम की बिना अनुमति के किए गए है, साथ ही नियमानुसार निर्धारित उपयोग से पृथक उपयोग करना या अनुमति के विपरीत गतिविधियां की जा रही है एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग द्वारा चिन्हित कर उनकी अनुमतियों को निरस्त व स्थगित किया गया।
कंट्रोल एरिया खाली करना पड़ेगा
इंदौर मास्टर प्लान में बाईपास को भविष्य में यातायात बढ़ने पर लेन व सर्विस लेन बढ़ाने का प्रावधान है, जिसके लिए निगम के कंट्रोल एरिया के लिए खाली भूमि रखी जाना जरूरी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा पूर्व में बाईपास के दोनों ओर निगम के कंट्रोल एरिया में निर्मित ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल, शो रूम, मैरिज गार्डन व अन्य निर्माणों सहित कुल 650 से अधिक निर्माणों का सर्वे किया गया था।
4 झोन में सर्वे
ऐसे निर्माण कार्यों का निगम द्वारा बाईपास के क्षेत्र जिनमें झोन 8, 10, 13 व 19 में सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। निगम द्वारा किए गए सर्वे उपरांत नियमों के विपरीत किए गए 650 से अधिक निर्माण चिन्हांकित कर नोटिस जारी किए गए थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।