Indore News – इंदौर प्रशासन की नींद खुली: भोपाल हादसे के बाद इंदौर नगर निगम ने फायर सेफ्टी को लेकर अस्पतालों को थमाए नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शहर भर के 54 अस्पताल और नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर फायर एनओसी और सेफ्टी को लेकर जानकारी मांगी
इंदौर । भोपाल के सरकारी अस्पताल में आग लगी थी। इसमें करीब पांच के लगभग बच्चों की मौत हो गई थी। भोपाल के इस अस्पताल में काफी समय से एनओसी के साथ अस्पताल में लगने वाले फायर सेफ्टी को चेक नहीं किया गया था।
जिसमें लापरवाही को लेकर हादसा होने की बात सामने आई थी। इसी हादसे को देखते हुए इंदौर में भी अचानक नगर निगम द्वारा शहरभर के कई अस्पताल और नर्सिग होम को नोटिस जारी कर फायर एनओसी और सेफ्टी को लेकर जानकारी मांगी है।
वहीं व्यवस्था दुरूस्त करने की बात भी कही गई है। आयुक्त प्रतिभा पाटिल ने भवन निरीक्षकों की तरफ से शहर के अस्पतालों को लेकर नोटिस जारी करवाए है जिसमें फायर सेफ्टी को लेकर जानकारी मांगी गई है। इसके लिए शहर भर में बुधवार से नए सिरे से सर्वे भी शुरू किया गया है।
जिसमें इमरजेंसी को लेकर क्या व्यवस्था अस्पताल के पास है यह चेक किया जाएगा। वही पूर्व में फायर सेफ्टी के लिये उपकरणो की एक्सापयरी डेट को भी जांचा जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अभी तक करीब 54 अस्पताल ओर नर्सिंग होम को यह नोटिस दिए गए है। हालांकि बाद में इसकी सख्या बढ़ भी सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।