Indore News – इंदौर ने फिर बनाया कीर्तिमान दिल्ली में 29 अक्टूबर को यूएमआई सम्मेलन में मिलेगा सिटी विद मोस्ट इनोवेटिव फाइनेंस इन मैकेनिज्म का अवार्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. शहर को अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट की श्रेणी में दिल्ली में नवाजा जाएगा। इसके लिए कई शहरों को पछाड़कर इंदौर ने यह उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा देश का लोक परिवहन सेवा में सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड इंदौर नगर निगम के अंतर्गत संचालित अटल सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को दिया जा रहा है।

आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि अटल सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट (सबसे नवीन वित्त पोषण तंत्र वाला शहर) श्रेणी के तहत अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट (शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार) में इंदौर का चयन किया गया है।

अवार्ड मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी द्वारा 29 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाले यूएमआई सम्मेलन 2021 सुषमा स्वराज भवन, डॉ. जोस पी. रिजाल मार्ग, नई दिल्ली के समापन सत्र के दौरान दिया जाएगा।

आयुक्त पाल ने बताया कि अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा इनोवेटिव बिजनेस मॉडल में नए काम किए जा रहे है।

जिसमें पर्यावरण संरक्षण को रखते हुए एआईसीटीई सीएल द्वारा गैस आधारित बसों का भी संचालन किया जा रहा है इसके साथ ही बीआरटीएस इंटर स्टेट एवं लोकल सिटी बसों का कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।