Indore News – 1 से 31 अक्टूबर तक बंद रहेगी इंदौर-अहमदाबाद ट्रू जेट एयरलाइंस, बुकिंग का पैसा होगा रिफंड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर से अहमदाबाद आने-जाने वाली ट्रूजेट एयरलाइंस की फ्लाइट 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए बंद हो रही है। यह फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फ्लाइट को बंद करने का कारण कमर्शियल बताया जा रहा है।
दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चलने वाली ट्रू जेट एयरलाइंस की इंदौर से अहमदाबाद के बीच आने और जाने वाली फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद हो रही है। कंपनी ने लॉकडाउन के बाद 1 सितंबर से ही इंदौर से अहमदाबाद के बीच आने और जाने वाली फ्लाइट का संचालन शुरू किया था, लेकिन अब 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के लिए इसे बंद किया जा रहा है।
इधर, एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा ने बताया कि कमर्शियल कारणों के चलते फ्लाइट को बंद किया जा रहा है। इधर, सूत्रों की मानें तो पर्याप्त यात्री नहीं मिलने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिन यात्रियों ने फ्लाइट में बुकिंग की थी उन्हें कंपनी ने जानकारी देते हुए रिफंड का विकल्प भी दिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।