कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना यह आदेश देर शाम निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले आदेश को लेकर कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों में आक्रोश था।
महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहता है, लेकिन सीएमएचओ द्वारा जारी आदेश में कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया था।
हालांकि देर शाम एक और आदेश जारी कर पूर्व में जारी उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश को निरस्त कर दिया गया।
काम की पेंडेंसी खत्म करने के लिए जारी किया था आदेश
सीएम हेल्पलाइन की कई शिकायतें लंबित हैं। काम की पेंडेंसी खत्म करने के लिए कर्मचारियों-अधिकारियों को शनिवार को उपस्थित रहने का आदेश जारी किया था।
कई कर्मचारी बुधवार-गुरुवार को अवकाश ले लेते हैं और सप्ताह में चार दिन छुट्टी मनाते हैं। इसके चलते काम की पेंडेंसी लगातार बढ़ रही है। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए उपस्थिति का आदेश वापस ले लिया।