Indore News – इंदौर कलेक्टर शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर सक्रिय, बनाई समिति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News.कलेक्टर मनीष सिंह उज्जैन की शिप्रा नदी के शुद्धिकरण को लेकर इंदौर में सक्रिय हो गए है। उन्होंने दूषित पानी, नाले व अन्य नदियों के बारे में पुख्ता जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही इनका पानी किस तरह से उज्जैन की शिप्रा में मिल रहा है उसका भी पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी है।
दरअसल उज्जैन में पिछले दिनों साधु संतों ने शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर धरना आंदोलन किया था जिसके बाद भोपाल से सचिव और मुख्य सचिव स्तर के कई अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे थे। इंदौर से नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी भी उज्जैन पहुंचे थे। जहां पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने शिप्रा शुद्धिकरण के कई बिंदुओं को लेकर जांच परख भी की थी।
इसी के चलते आप कलेक्टर मनीष सिंह ने शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर इंदौर में भी एक समिति बना दी है जिसमें अपर कलेक्टर पवन जैन के साथ अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। अभियान समिति नगर निगम के साथ मिलकर इंदौर से जा रहे पानी की जांच पूरा करने के साथ ही गंदे पानी के मिश्रण को रोकने का भी भरपूर प्रयास करेंगे। इसी कड़ी में कल नगर निगम की अपर आयुक्त लता अग्रवाल द्वारा सांवेर रोड पर स्थित पांच फैक्ट्रियों द्वारा पकाना नदी में वेस्ट मटेरियल फेंकने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।