"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
Indore News. सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान करीब 17 महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को बहाल होगी। मध्यप्रदेश की इस इकलौती सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था, जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है।
इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया का विमान हर बुधवार को भारतीय मानक समय के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 03:05 बजे दुबई पहुंचेगा। वापसी में यह विमान दुबई से हर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के मानक समय के मुताबिक शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे इंदौर आएगा।
दुबई जा रही इस उड़ान का समय दोपहर 12.35 बजे है, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार यहां सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच आना होगा। इस दौरान कोरोना की जांच के साथ लगेज चेक करने में भी समय लगेगा। बताया जा रहा है कि दुबई के लिए 80 प्रतिशत बुकिंग पूरी हो गई है। इसके साथ ही बुधवार से यहां से देशभर में अन्य प्लाइट्स भी शुरू हो जाएंगी। जिसके लिए मंत्री और एयर इंडिया के अधिकारी भी यहां पहुंचेंगे। देवी अहिल्या एयरपोर्ट से बुधवार से शुरू होने वाली इंदौर-दुबई फ्लाइट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें करीब 136 यात्री सवार होकर जाएंगे। यहां से फ्लाइट बेंगलुरू जाएगी, जिसमें कुछ यात्री वहीं से दुबई के लिए विमान में सवार होंगे। टर्मिनल में प्रवेश लेते ही सबसे पहले डिपार्चर गेट के पास काउंटर पर जाना होगा। इसके बाद रैपिड टेस्ट होगा। जिसकी रिपोर्ट करीब 30 मिनट में आएगी। यहां एक यात्री की जांच में करीब 5 मिनट का समय लगेगा। पूरी जांच में करीब 3 घंटे का समय लग जाएगा। इसलिए 6 घंटे पहले बुलाया गया है।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।