Indore News – इंदौर : रिक्शा चालक ने एडवोकेट पर चाकू से किये कई वार, आरोपी फरार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 Indore News. इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा मामला सामने आया है यहां एक एडवोकेट पर रिक्शा चालक ने चाकू से कई वार कर दिए।
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। लाइव चाकूबाजी के सीसीटीवी फुटेज साफ बता रहे है कि किस कदर रिक्शा चालक साइकिल पर सवार वकील के खिलाफ एक्शन लेता है और किस कदर चाकू को को एक के बाद उसकी पेट की तरफ घोंपने की कोशिश करता है।
घटना के बाद घायल एडवोकेट को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चाकूबाजी का ये पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार दोपहर को सायकिलिंग कर रहे एडवोकेट सैयद अली खजराना चौराहे से निकल रहे थे इसी दौरान उनकी और एक रिक्शा की मामूली सी टकराहट हो गई। जिसके बाद रिक्शा चालक तबरेज आक्रोशित हो गया।

आक्रोश में आकर रिक्शा चालक ने मामूली सी कट लगने की बात पर पहले तो चिल्लाकर विवाद की शुरुआत की और उसके बाद अपने पास रखे चाकू को निकाला और अधिवक्ता पर एक के बाद एक 10 से अधिक वार कर दिए।

हालांकि, इस दौरान अधिवक्ता सैयद अली ने बहादुरी से रिक्शा चालक का सामना किया। वही विवाद के दौरान आस पास की जमा भीड़ एडवोकेट की मदद के लिए पहुंची इस बीच रिक्शा चालक तबरेज मौके से फरार हो गया।

इधर, इस घटना के सामने आने के बाद शिकायत खजराना पुलिस तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमे वकील पर चाकू से तेजी से बदमाश द्वारा प्रहार किए जा रहे है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।