Indore News – इंदौर की ख़ास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

News – 1

 
सरकार ने दर्जनों यूट्यूब चैनल एवं अकाउंट पर बैन लगाया
सरकार ने 35 यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है, इसके अलावा 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्‍टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट पर भी रोक लगाई। ये सभी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे। इनके जरिये भारत के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं।

News – 2

 

महू वेटरनरी कॉलेज में 25 कोरोना संक्रमित

महू क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। रसलपुरा  स्थित पशु चिकित्सा पशुपालन महाविद्यालय में 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जिनमें 15 स्टूडेंट हैं। कॉलेज के डीन डॉ आर के जैन जो कि इस समय आउट ऑफ स्टेशन हैं, ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिनों होस्टल की एक स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव हुई थी जिसके बाद हमने सभी का टेस्ट करवाया तो 25 लोग संक्रमित पाए गए।
हमने सभी स्टूडेंट्स के पालकों को सूचित कर दिया है। अभी टेस्टिंग जारी है, संक्रमित बढ़ भी सकते हैं। वैसे सभी ठीक हैं। इधर पता चला है कि कॉलेज के दोनों होस्टल बंद करा दिए गए हैं केवल पीजी स्टूडेंट कार्य कर रहे हैं।

News – 3

 
मां अहिल्या की नगरी में टीएससीएफएम ने शिक्षा के गुणोत्तर विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर दिलवाने का लिया संकल्प
इंदौर : आज के समय में इंदौर शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से प्रगति कर रहा है वही वह अपनी संस्कृति भी नहीं भुला है। ऐसा ही एक बेहद खास उदाहरण पेश किया है थडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने।
इंदौर शहर में मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत करने के लिए इंदौर आए टीएससीएफएम के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री अमित शर्मा ने संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम मां अहिल्या की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया व आशीष लिया।
साथ ही अमित शर्मा ने कहा की आज का समय युवाओं का है इसी विचार और सोच को आत्मसात करते हुए हमने मां अहिल्या की प्रतिमा के सामने संकल्प लिया है कि हम इंदौर शहर के युवाओं को बिजनेस कोर्स के साथ रोजगार व उनकी स्किल्स पर कार्य कर एक बेहतर भविष्य प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर टीएससीएफएम के सेंट्रल हेड कुणाल मिश्रा, काउंसलर महिमा बलवानी, मैनेजर शैफान कुरैशी व अन्य उपस्थित रहे।

News – 4

 
सहारा इंडिया के 766 निवेशकों को दिलवाए साढ़े 3 करोड़
चिटफंड कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री लगातार देते रहे हैं। इंदौर में सहारा इंडिया के 766 निवेशकों को लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपए की राशि प्रशासन ने वापस दिलवाई है।

वहीं इसके पूर्व भी कई अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरे प्रदेश में सालभर में 152 करोड़ की राशि 46 हजार से अधिक निवेशकों को वापस दिलवाई गई और बीते दो माह में ही चिटफंड कंपनियों से जुड़े 62 अपराध पंजीबद्ध हुए और 24 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।