Indore News – इंदौर मौसम: अगले दो दिन तक तापमान में जारी रहेगी बढ़ोतरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News.पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर में दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान समाान्य से दो डिग्री अधिक 13 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार सुबह शहर में पश्चिमी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार सुबह हल्की धुंध का असर रहा और द्श्यता 2 हजार मीटर तक दर्ज की गई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी पी के साहा के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत में सक्रिय हो गया।

बुधवार रात को पश्चिमी राजस्थान में प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना। इसके कारण हवाओं का रुख पश्चिमी होने के कारण इंदौर सहित प्रदेशभर के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुईई है। इंदौर में अगले दो दिन तक इसके असार से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात 5 फरवरी से तापमान में गिरावट दिखाई देगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।