Indore News – रालामंडल में नाइट सफारी के लिए कई वाहन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रालामंडल में नाइट सफारी के लिए अब नए वाहनों का काफिला होगा और किसी भी नए वाहन के लिए टेंडर करने के स्थान पर वाहनों का परीक्षण होगा उसके बाद रालामंडल में नाइट सफारी के लिए वाहन शुरू हो सकते हैं। जब तक नए वाहनों का यहां रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तब तक नाइट सफारी नहीं होगी।
वन विभाग मुख्यालय में नए वाहनों के नाइट सफारी के लिए टेंडर जारी होने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है और 3 से 4 नए जिप्सी वाहनों का परीक्षण रालामंडल में ही होगा जिसमें लोड उठाने से लेकर ड्राइवर कौन होगा? ड्राइवर का परिचय से लेकर वाहन स्वामी आदि के कागजात परीक्षण के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक वन विभाग में शाम 7:30 से रात 9:30 तक पर्यटकों के लिए नाइट सफारी गिरीश उपाध्याय की जिप्सी थी जिसके लोड नहीं लेने के साथ ही उसके ड्राइवर के साथ पर्यटक का विवाद हुआ इसलिए उनका टेंडर ही निरस्त कर दिया गया। फिर नए सिरे से वाहनों के टेंडर की प्रक्रिया चली लेकिन अब 3 से 4 नए वाहनों का परीक्षण होने के बाद ही नए वाहन नाइट सफारी के लिए शुरू किए जा सकते हैं। यह परीक्षण एक दो दिन में होकर अगले सप्ताह से पर्यटकों के लिए वाहन शुरू किए जा रहे हैं। रात्रि में 2 महिला कर्मचारी के साथ ही एक चौकीदार एक शिकारगाह पर पुरुष कर्मचारी व एक अन्य गेट पर कर्मचारियों की मौजूदगी में नाइट जिप्सी सफारी की शुरुआत होने जा रही है। वनमंडलाधिकारी नरेंद्र पांडवा ने बताया कि अब टेंडर न करते हुए नए 3 से 4 जिप्सी गाड़ियों का परीक्षण होगा और उसके बाद ही रालामंडल में नाइट सफारी के लिए वाहन अटैच कर सकते हैं। यह प्रक्रिया एक-दो दिन में होकर अगले सप्ताह से पर्यटकों के लिए नाइट सफारी शुरू की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।