Indore News – मंत्री सिलावट ने 50 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज यहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर-36 के निपानिया क्षेत्र में स्थित समर पार्क में 50 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस राशि से इस क्षेत्र में सड़क निर्माण और ड्रेनेज लाइन विस्तार के कार्य करवाये जायेंगे। इस अवसर पर सिलावट ने नागरिकों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे, जिन क्षेत्र में नर्मदा जल की पाइप लाइन नहीं है, वहां शीघ्र पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी करवाया जायेगा।
इस अवसर पर सर्वश्री पप्पू शर्मा, कैलाश चौहान, प्रकाश कारीगर, यशवंत शर्मा, के.पी.एस. भदौरिया, राजेश पाण्ड़े, किशोर पटेल, दिनेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।