Indore News – नशामुक्ति को समर्पित है विधायक क्रिकेट चैंपियनशिप 2022: विधायक विजयवर्गीय”

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Sports News. विधानसभा 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय हर समय कुछ नया और अनूठा कर के अपनी विधानसभा के लोगों के बीच बने रहने के मौके ढूँढ ही लेते हैं।
इस बार आकाश अपनी विधानसभा 3 के युवाओं को क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए स्वस्थ एवं नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि टूर्नामेंट की 300 से अधिक मैचेस विधानसभा के चितावद मैदान, नेहरू स्टेडियम एवं चिमनबाग मैदान में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में महिला एवं दिव्यांगों टीमें भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों (LBW एवं फ्री हिट छोड़कर) का पालन करते हुए रजिस्टर्ड अंपायर एवं स्कोरर की देखरेख में होगा।
विधायक आकाश ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ कल 23 फरवरी, बुधवार शाम 7:00 बजे चिमनबाग मैदान में भव्य आतिशबाजी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री नमन ओझा, श्री अमय खुरासिया एवं इंदौर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा जिसमें अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई जाएगी।
नॉकआउट चलने वाली इस चैंपियनशिप में विजेता टीम को 5 लाख, उपविजेता टीम को 2.5 लाख एवं तृतीय स्थान पर 1 लाख की इनामी राशि के साथ 25 लाख रुपए के अन्य पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
विधायक आकाश ने बताया कि आज नशा हमारे समाज में कई बुराईयों की जड़ है एवं इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ बनाना एवं नशे से दूर ले जाना है।*
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।