Indore News – खासगी ट्रस्ट पर म.प्र. लोक न्यास अधिनियम 1951 के सभी उपबंध लागू होंगे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खासगी ट्रस्ट को पब्लिक ट्रस्ट की तरह कार्य करना होगा
इन्दौर। उच्चतम न्यायालय ने खासगी ट्रस्ट के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। इस निर्णय के तहत खासगी ट्रस्ट को पब्लिक ट्रस्ट माना गया है। खासगी ट्रस्ट पर म.प्र. लोक न्यास 1951 के सभी उपबंध लागू होंगे। खासगी ट्रस्ट को विक्रय की गई संपत्तियों का हिसाब देना होगा।
उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा खासगी ट्रस्ट के प्रकरण में लिये गये निर्णय के प्रमुख बिंदु इस प्रकार है :-
• खासगी ट्रस्ट को पब्लिक ट्रस्ट की तरह कार्य करना होगा और इस ट्रस्ट पर म.प्र. लोक न्यास अधिनियम 1951 के सभी उपबंध लागू होंगे।
• खासगी ट्रस्ट को 1 माह के अंदर पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
• रजिस्ट्रार, लोक न्यास की अनुमति के बिना अचल संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले सकते।
• न्यायालय ने भी माना कि खासगी ट्रस्ट द्वारा रजिस्ट्रार लोक न्यास की अनुमति प्राप्त किए बिना संपत्ति विक्रय की है। अतएव रजिस्ट्रार, लोक न्यास अब जाँच करेंगे। खासगी ट्रस्ट द्वारा जितनी भी संपत्ति विक्रय की है, विक्रय के संबंध में समस्त अभिलेख, दस्तावेज बुलाकर जाँच करेंगे।
• जाँच करने के पश्चात् रजिस्ट्रार यह निर्णय लेंगें कि खासगी ट्रस्ट की संपत्ति के विक्रय से ट्रस्ट को कितना नुकसान हुआ है और इस नुकसान की वसूली ट्रस्टियों से किस प्रकार की जाएगी।
• रजिस्ट्रार लोक न्यास जाँच में यह पाते हैं कि ट्रस्टियों द्वारा ट्रस्ट का संचालन सार्वजनिक हित में नहीं किया जा रहा और लोक हित की पूर्ति नही हो रही है तो वह ट्रस्टियों को हटाने, नई ट्रस्टियों की नियुक्ति, ट्रस्ट संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सहायता प्राप्त करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।