Indore News – शहर के 2 बड़े मॉल पर पहुंची नगर निगम की टीम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर न्यूज़ । इंदौर नगर निगम अनुमति से ज्यादा निर्माण को लेकर मुहिम चला रही है। मंगलवार को कमिश्नर के आदेश के बाद एबी रोड़ स्थित दो मॉल पर नगर निगम की टीम के अधिकारी पहुंचे थे।
यहां उन्होंने कई जगह पर नपती की। फिलहाल अधिकारी इस मामले में पूरे दस्तावेज तैयार कर माल को नोटिस भेजकर गलत निर्माण को लेकर कारवाई कर सकते है। कमिश्नर प्रतिभा पाल के आदेश पर सी-21 मॉल और मल्हार मेगा मॉल पर नगर निगम के 2 बीओ, 3 बीआई पहुंचे थे।
उन्होंने यहां कुछ निर्माण पर नपती की। जिसके बाद वह रजिस्टर में एंट्री करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनो मॉल में अल्टरेशन और रिनोवेशन किया गया था। यहां इसकी आड़ में अवैध निर्माण किया गया।
फिलहाल अधिकारी इसे कंपाठडिंग से जोड़ रहे है। अभी निगम के अधिकारियों ने अपर आयुक्त और आयुक्त को जानकारी देने की बात की है। जिसके बाद कार्रवाई की जा सकती है।
कॉलोनी में निर्मित भवन के अवैध निर्माण को कंपाउंडिंग के माध्यम से करे वैध करने के लिये निगम के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक लोगों की संपत्तियों पर जाकर उन्हें शासन की योजना की जानकारी दे रहे हैं।
इस दौरान 430 आवेदन कंपाउंडिंग हेतु निगम में आए थे। जिस पर 9.50 करोड़ से अधिक की राशि कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में निगम में जमा कराई गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।