Indore News – नेशनल लोक अदालत आज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार इन्दौर जिले में जिला मुख्यालय एवं सिविल न्यायालय डॉ. अम्बेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर एवं हातोद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में 11 दिसम्बर 2021 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।जिला प्राधिकरण के सचिव श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 दिसम्बर 2021 को जिला न्यायालय, इन्दौर में आयोजित हो रही नेशनल लोक अदालत में राजीनामा करने के इच्छुक पक्षकारगण जिनके मध्य राजीनामा हो गया है, वह लोक अदालत खण्डपीठ के समक्ष अपने पहचान-पत्र सहित उपस्थित होकर प्रकरण सुलह-समझौते के माध्यम से मामले का निराकरण करा सकते हैं।
अतः समस्त पक्षकारों से अपील की जाती हैं कि वे अपने प्रकरण अधिक से अधिक संख्या में निपटाकर लोक अदालत योजना का लाभ उठाये।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।