Indore News – मतदाताओं को जागरूक करने के लिये हो रही है राष्ट्रव्यापी मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रव्यापी मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता – “मेरा वोट मेरा भविष्य-एक वोट का महत्व” आयोजित की गई है। इसके तहत पांच श्रेणियों में प्रतियोगिता होगी। इसमें क्विज़ (प्रश्नोत्तरी), स्लोगन, लेखन, गायन, प्रतियोगिता, वीडियो बनाना और पोस्टर डिज़ाइन प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी मिलेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संयुक्त कलेक्टर श्री प्रतुल सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ से प्राप्त की जा सकती है। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। यह तीन श्रेणी संस्थागत, पेशेवर तथा गैर-पेशेवर है। प्रविष्टियां 15 मार्च तक ईमेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर प्रतिभागियों के विवरण के साथ भेजी जा सकती है। गायन, वीडियो मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टियां भारतीय संविधान की अधिकारिक 22 भाषाओं में से एक भाषा में भेजी जा सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।