Indore News – New Corona guidelines – इंदौर में कोविड की नई गाइडलाइन जारी,किस पर दर्ज होगी FIR, जानियें  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. मुख्यमंत्री शिवराज के कोविड गाइडलाइन जारी करने के बाद शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत क्लास 1 से 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। बड़े आयोजन, रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्राइवेट लैब संचालकों को कोरोना जांच कराने आए व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड वेरिफाई करना होगा। इसमें नाम, नंबर और पता शामिल है। जांच के दौरान मोबाइल नंबर और पता गलत निकलने पर लैब संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

भोपाल के नवोदय स्कूल रातीबड़ के 24 स्टूडेंट्स पॉजिटिव आए हैं। सभी को स्कूल में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। प्रदेश में 33 मरीज ICU में एडमिट हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के एडिशनल मिशन डायरेक्टर लोकेश जांगिड़ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। गुरुवार सुबह उन्होंने टेस्ट कराया था। कुछ देर पहले उन्होंने विभाग को भी इसकी सूचना दी। एक दिन पहले उनका नौकर भी संक्रमित आया था। मुख्यमंत्री ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। व्यापमं के तहत होने वाली सभी परीक्षाएं जारी रहेंगी।

सांसद बोले :
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर में कोविड का पीक आ सकता है। देश और दुनिया का ट्रेंड देख रहे हैं। कुछ विशेषयज्ञ से बात की है। ये ट्रैंड इंदौर में भी आ सकता है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। कुछ और निर्णय भी लिए हैं। हमारी प्रशासनिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयारी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।