Indore News – सामुदायिक पुलिसिंग का नया प्रयोग – इंदौर में लड़कियों क यौन अपराधियों से बचाएगा महिलाओं का ‘स्पेशल 40’ दस्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में खासकर झुग्गी वस्तियों में कम उम्र की लड़कियों को यौन अपराधियों से बचाने और महिलाओं के खिलाफ अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग का नया प्रयोग शुरू किया है और इसके तहत शहर में महिला स्वयंसेवियों का 40 सदस्यीय दस्ता तैयार किया गया है, जो ‘स्पेशल 40’ के नाम से मशहूर हो रहा है।
एएसपी प्रशांत चौबे ने रविवार को बताया कि झुग्गी वस्तियों में कम उम्र की लड़कियां नशेड़ियों और अपराधियों के निशाने पर रहती हैं। हम महिला स्वयंसेवियों के दस्ते की मदद से उन्हें यौन अपराधों का शिकार होने से बचाना चाहते हैं। चौबे ने बताया कि यह दस्ता इन अपराधों की रोकथाम में पुलिस की मददगार इकाई के रूप में खुफिया सूचनाएं जुटाएगा और जरूरत पड़ने पर पर्व-त्योहारों, मेलों में इसकी तैनाती की भी जा सकेगी।
शहर में कम उम्र की लड़कियों को करेगी जागरुक
अधिकारी ने बताया कि हमने स्पेशल 40 दस्ते की सदस्यों को विशेष वर्दी और वॉकी-टॉकी दिया है। उन्होंने बताया कि दस्ता झुग्गी वस्तियों में कम उम्र की लड़कियों को अच्छे स्पर्श, बुरे स्पर्श की जानकारी देगा और सिखाएगा कि यौन हमले के वक्त उन्हें किस तरह अपना बचाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल नाबालिग लड़कियों के घर से भागकर असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंसने के मामलों में स्पेशल 40 दस्ता लड़कियों को परामर्श देगा।
20 से 50 साल तक की महिलाए
एएसपी ने बताया, ‘स्पेशल 40’ दस्ते में 20 से 50 साल की महिला स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है। और उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही स्त्रियों के खिलाफ होने वाले अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानोंकी जानकारी दी जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।