Indore News – अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने लंबित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन, अपने अधिकारों के लिए सभी कर्मचारी संगठन लामबंद हुए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर |  राज्य कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान डीए प्रदान करने एवं विभागीय पदोन्नति की मुख्य मांग को लेकर मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर संरक्षक हरीश बोयत एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश यादव की अगुवाई में अपर कलेक्टर पवन जैन  को ज्ञापन सौंपा !!
मोर्चा प्रवक्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली संघ के जिलाध्यक्ष  दिनेश परमार ने बताया कि प्रांत व्यापी आह्वान पर शुक्रवार को मोर्चे की अगुवाई में सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांगों के निराकरण की अपील की !!
ज्ञापन के दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश यादव,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय,,शासकीय अध्यापक संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, प्रांतीय महामंत्री अशोक मालवीया, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह कुशवाहा,  लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे, हरीश शुक्ला,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शेखर जोशी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक बोरासी,  कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश गोठवाल,पंचायत अधिकारी समन्वय संघ के संभागीय अध्यक्ष कौशल नंद,पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप परिहार,जीएसआईटीएस शिक्षकेत्तर संघ के अध्यक्ष पूरन कैथवास, अपाक्स संघ के जिला उपाध्यक्ष संदीप धोलपुरे,जागरुक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, राजेश शर्मा,संजय अठवाल, आनंद हार्डिया, अरूण कुमार पांडेय,अमित सक्सेना,अमित जारवान,पवन मोहनिया,  वन कर्मचारी संघ के संजय पांडेय आदि सहित सैंकड़ो अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे !!
ज्ञापन के पूर्व  मोर्चे में शामिल विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों ने आयोजित सभा को संबोधित किया !!संचालन राजकुमार पांडेय ने एवं आभार मोर्चा प्रवक्ता दिनेश परमार ने माना !!

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।