Indore News – संत रविदास जयंती पर सभी जिलों में विकासखण्ड स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

संभागायुक्त ने सभी कलेक्टरों को गरिमापूर्ण आयोजन के संबंध में दिये निर्देश

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिवस प्रदेश के सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर्स को भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत, समाज सुधारक और त्याग तथा तपस्या की प्रतिमूर्ति संत रविदास महाराज का जन्म उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाये जाने के निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संभाग के सभी कलेक्टर्स को 16 फरवरी 2022 को ग्राम पंचायत एवं जिला स्तर के साथ-साथ संत रविदास जयंती का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भी किये जाने के निर्देश जारी किये है।
विकासखण्ड स्तर पर आयोजन प्रातः 11:30 बजे प्रारम्भ किया जायेगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दोपहर 12 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया जायेगा।
आयोजन में संत रविदास के भजनों का कार्यक्रम भी आयोजित कराया जायेगा। कार्यक्रम में संत रविदास की जीवनी पर तथा अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को सीधे लाभान्वित कराने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।