Indore News – जिले की 121 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने जानकारी देते हुये बताया है कि मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के प्रावधानों के तहत इंदौर की दुकान विहीन 121 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिये दुकान चलाने हेतु इच्छुक संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक संस्थाएं 17 सितंबर 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगी। दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के नामों की सूची खाद्य विभाग की वेबसाइट rationmitra.nic.in पर प्रदर्शित है। उन्होंने बताया कि महू जनपद पंचायत में 07, सांवेर में 38, देपालपुर में 46 तथा इंदौर में 30 दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के लिये आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जायेगी।

अपर कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन के संबंध में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकेगा। इस संबंध में महू जनपद पंचायत में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र शिल्पी (मो नं. 98938-14327), सांवेर जनपद पंचायत में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सौरभ यादव (मो नं. 87709-39511), देपालपुर जनपद पंचायत में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री दिलीप मनवारे (मो नं. 94256-36930) एवं इंदौर जनपद पंचायत में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री योगेश झा (मो नं. 94245-95969) से संपर्क किया जा सकता है। आपात्र संस्थाओं द्वारा आवेदन करने, गलत जानकारी देने या अपूर्ण आवेदनों को निरस्त किया जायेगा। इस संबंध में दुकान आवंटन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।