Indore News – पीपल्याहाना फ्लाईओवर ब्रिज अब कहलाएगा अटल सेतु

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के अनुमोदन के बाद हुआ नामकरण

इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के अनुमोदन के उपरांत अब रिंग रोड पीपल्याहाना चौराहा में बने फ़्लाई ओवर ब्रिज का नाम अटल सेतु हो गया है।
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, परियोजनाओं के नामकरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं, वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रस्ताव पर बंगाली चौराहा पर निर्मित होने वाले फ्लाईओवर ब्रिज का नाम स्व. श्री माधवराव सिंधिया सेतु किया गया है।
विधायक महेन्द्र हार्डिया के प्रस्ताव पर खजराना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले का नाम संत रविदास नगर किया गया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन के प्रस्ताव पर साउथ तुकोगंज क्षेत्र में श्रीनाथ मंदिर से जैन मंदिर तक के मार्ग को अब स्व. श्री बनवारीलालजी जाजू मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
कलेक्टर सिंह द्वारा सभी संबंधित विभागों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नामकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।