Indore News – महिला उद्यमियों के व्यापार संवर्धन के प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 28 फरवरी तक 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से महिला उद्यमियों एवं व्यापार करने की इच्छुक महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए व्यापार के नए विचारों से नए कौशल तथा व्यापार संवर्धन के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरू कर्नाटक द्वारा 06 सप्ताह का नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हिंदी में किया जायेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण महिला सशक्तिकरण वेबसाइट https://innovateindia.mygov.in/ पर उपलब्ध है।
इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है।
प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं तथा प्रशिक्षण हेतु अंतिम तिथि 28 फरवरी नियत की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।