Indore News – नर्मदा के धाराजी घाट पर 35 लाख रु. की लागत से विकास कार्य होंगे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। नर्मदा के प्रसिद्ध धाराजी घाट पर 35 लाख रुपए की लागत से निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे, बोल बम कावड़ यात्रा के प्रमुख गिरधर गुप्ता एवं जगतसिंह देवड़ा के आतिथ्य में नर्मदा मैया के पूजन एवं चुनरी समर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक कन्नोजे ने धाराजी में चल रहे घाट निर्माण का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, भरत राठौर, अजय शर्मा, जामसिंह रावत, रूपेश जायसवाल, सतीश मेहता, नरेन्द्र सौरठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु मेहता, उमाशंकर दांगी, डॉ. सुरेश राव पाटिल, दिनेश तंवर, छतरसिंह राजपूत, अल्केश मेहता, जगदीश विश्वकर्मा, आदि भी उपस्थित थे।
कार्यपालन यंत्री प्रदीप जोशी एवं विभाग के एसडीओ आर.के. जोशी ने इस अवसर पर धाराजी घाट के विकास कार्यों का ब्योरा दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।