Indore News – गति एवं विकास की पहचान बन रहा है सांवेर विधानसभा क्षेत्र : जल संसाधन मंत्री सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

\

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र प्रगति एवं विकास की नई पहचान बन रहा है।

तुलसीराम सिलावट ने यह बात इन्दौर के समीप तलावली चांदा में 2 करोड़ 40 लाख  रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे तलाब के निरीक्षण के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने तालाब का निरीक्षण किया। सिलावट ने बताया कि जल संरक्षण के क्षेत्र में यह तालाब क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।

इस तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार से क्षेत्र का जलस्तर बढ़ेगा। वहीं लोगों को जल की उपलब्धता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि तालाब हमारी संस्कृति के परिचायक है।

इनका संरक्षण समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पीने तथा सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी सांवेर के हर गांव में पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का कार्यक्रम हाथ में लिया गया है। उन्होंने बताया कि 170 गांवों की योजना बनाकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के रहवासियों की समस्याएं भी सुनी और नगर निगम के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश भी दिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।