Indore News – आधार सीडेड बैंक खाते में ही होगा छात्रवृत्ति का भुगतान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2021-22 के लिये विद्यार्थियों की स्वीकृत छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान सीधे विद्यार्थियों के केवल आधार सीडेड बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की जाएगी। विद्यार्थी ने अपने ऑनलाइन आवेदन में अन्य बैंक खाते की जानकारी क्यों न भरी हो। विद्यार्थी का आधार सीडेड बैंक खाता सक्रिय मोड में होना अनिवार्य है ताकि छात्रवृत्ति का भुगतान विफल न हो।
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण इंदौर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों द्वारा अपने आवेदनों को भारत सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल पर बिना आधार के रजिस्टर कर ऑनलाइन आवेदन भरा गया है ऐसे प्रकरणों में नवीन छात्रवृत्ति अंतर्गत केवल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः 31 दिसम्बर 2021 तथा नवीनीकरण छात्रवृत्ति अंतर्गत केबल आधार पंजीयन हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल पुन 15 जनवरी 2022 तक खोला जाएगा।
भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को पोर्टल पर दर्ज किये गये मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। उपरोक्त के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाकर जिले में मान्यता प्राप्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को सूचित किया जाये साथ ही शैक्षणिक संस्था के एल-1 के लिए अधिकृत नोडल अधिकारी से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष पर संपर्क कर संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों से वांछित कार्यवाही पूर्ण कराई जाना सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।