Indore News – देखें कैसा रहा इंदौर का बाजार,बीते सप्ताह की समीक्षा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News । इंदौर उठाव की सुस्तता से आलोच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार मंदी के रहे। तिलहनों में टिकाव रहा। ताजा मॉंग से अनाज मंडी में चना उछाल पर रहा। तुअर व उड़द में बाजार मजबूती के रहे। लेवाल ठंडे रहने से किराना जिंसों में नारियल घटाकर बोला गया। खोपरा गोला बढ़त पर रहा।
 
किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलोच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार कमजोर ही रहा। शक्कर में दिसम्बर माह का कोटा मॉंग के मुकाबले अच्छा रहने से भावों में सुस्ती देखी गयी। शक्कर में बाजार 3520-3550 रू. प्रति क्विंटल के बीच देखे गये। खोपरा गोला दिसावरी तेजी से भावों में सुधार देखा गया। खोपरा गोला सप्ताह के दौरान 220-250 रू. प्रति किलो पर मजबूत बना रहा। साबूदाने में फ‍िलहाल मॉंग वाली बात नहीं है। आने वाले दिनों में भी लेवाली विशेष वाली बात नहीं है, जिससे बाजार नरमी पर रहे। आलोच्य सप्ताह के दौरान साबूदाना हल्के मालों में 4400-4500 रू. प्रति क्विंटल पर कमजोर ही रहा। बादाम, काजू व अन्य सूखे मेवों में लेवाली अटकी हुई है, जिसके चलते भावों में मजबूती कायम रही। बादाम गिरी में बाजार 700-800 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में आवकें ठंडी-ठंडी है। वहीं लेवाली भी दबी-दबी रहने से बाजार मंदी पर देखे गये। नारियलों में बाजार 50-100 रू. प्रति थैले तक टूट गये। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1550-1600 रू. प्रति थैले से टूटकर 1450-1500 रू. प्रति थैले पर आ गये।

तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार सामान्य ही रहा। सरकार द्वारा खाद्य तेलों की कीमतों पर नियंत्रण के लगातार प्रयास किये जा रहे है। देशी मालों की सप्लाई अच्छी रहने से बाजार नरमी के देखे गये। आलौच्य सप्ताह के दौरान सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1320-1340 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में बाजार 5-15 रू. प्रति 10 किलो तक टूट गया और सोया साल्वेंट मालों में बाजार 1140-1145 रू. प्रति 10 किलो से टूटकर 1125-1130 रू. व रायडा पूर्व स्तर पर रहा। सोयाबीन में बाजार बने रहे।

दाल दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। चना ताजा लेवाली से 50-100 रू. प्रति क्व‍िंटल बड़कर 5000-5050 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर व उड़द में आवकें मॉंग के मुकाबले ठंडी रहने से बाजार मजबूती के रहे। उड़द में बाजार 7000-7100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में लेवाली के चलते बाजार 7100-7150 रू. प्रति क्व‍िंटल को छू गये। अन्य दलहनों में बाजार बने रहे। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।