Indore News – सिरपुर तालाब नर्सरी की योजना हो गई निरस्त, अभी तक मेघदूत गार्डन की तैयारी नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. नगर निगम अफसरों की लापरवाही के चलते सिरपुर तालाब में तैयार होने वाली लाखों पौधों की नर्सरी का काम अंततः निरस्त हो गया जबकि यहां पर पहले प्रस्ताव के साथ ही बीते 3 वर्षों से कागजों पर तैयारियां चल रही थी। इसके साथ ही मेघदूत गार्डन में भी नर्सरी को लेकर अभी तक कोई खास काम नहीं हो पाया है।
बताया जाता है कि नगर निगम सालाना 2 महीने तक लगातार पौधारोपण करता है जिसमें हजारों लाखों पौधे पितृ पर्वत, ट्रेचिंग ग्राउंड, डिवाइडर सड़क नदी किनारे आदि जगह लगाए जाते हैं। इसमें बड़े पैमाने पर पौधे खरीदने भी पड़ता है जिसमें लाखों रुपए खर्च नगर निगम करता है। इसके बावजूद नगर निगम के बाद नेहरू पार्क व खंडवा रोड सहित कुछ जगह ही नर्सरी है जहां पर हजारों पौधे तैयार होते हैं लेकिन जगह कम पड़ती है। इसको लेकर पिछले दिनों तैयारियां हुई थी, जिसमें मेघदूत गार्डन में भी नर्सरी तैयार करने की योजना के साथ ही सिरपुर पर भी उक्त योजना थी।
अब सिरपुर तालाब किनारे नर्सरी की योजना पूरी तरह निरस्त हो गई और नए सिरे से मेघदूत गार्डन में ही नर्सरी तैयार करने की योजना उद्यान विभाग की ओर से बनाई गई है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते उक्त योजना का मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण में नीम पीपल जामुन आदि पौधा रोपण करते हैं जिसमें भी पौधे कम पड़ जाते हैं। यही कारण है कि बड़ी नर्सरी तैयार करने की कई वर्षों से नगर निगम की योजना है। खासकर बारिश के दिनों में हरियाली महोत्सव के तहत लाखों पौधे लगाने की योजना के तहत काम होता है लेकिन नगर निगम पौधा तैयार नहीं कर पाता है। इसलिए वन विभाग से लाखों रुपए के पौधे अतिरिक्त खरीदकर पौधारोपण करना पड़ता है। नर्सरी की योजना बनती है परंतु इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर निगम के उद्यान उपायुक्त कैलाश जोशी ने बताया कि सिरपुर तालाब की तो 3 वर्ष पहले योजना बनाई गई थी जो निरस्त हो गई है। अब मेघदूत गार्डन में नर्सरी बनाने का काम चल रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।