Indore News – बेटे ने अमेजोन से ऑनलाइन मंगाया जहर, खाकर दी जान, पिता ने कंपनी को बताया मौत का जिम्मेदार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

शिकायत पर कलेक्टर बोले- कंपनी वालों पर NSA लगाएंगे

इंदौर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के खिलाफ शिकायत की है। उनके बेटे ने अमेजन से जहर मंगवाकर तीन महीने पहले सुसाइड कर लिया था। पिता ने कलेक्टर मनीष सिंह से अमेजन वेबसाइट और ऐप को बंद कराने की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने कहा है कि जांच कराएंगे। अमेजन की गलती पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लोधा कॉलोनी निवासी रणजीत वर्मा का बेटा आदित्य (18) फ्रूट सेलर था। रणजीत के मुताबिक उसने अमेजन से जहर के चार पैकेट मंगवाए थे। 29 जुलाई को उसकी हालत खराब हुई तो चोइथराम हॉस्पिटल ले गए। 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान घर में जहर का पैकेट मिला था। उसने कितनी मात्रा में जहर खाया था, इसका पता नहीं चल सका। पिता का कहना है कि अगर बेटा इंदौर में किसी मेडिकल या अन्य दुकान पर जाता तो उसे ये जहर नहीं मिलता, लेकिन अमेजन ने आसानी से उपलब्ध करा दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।