Indore News – इंदौर में शीघ्र ही 12 नई गौशालाएं बनकर होगी तैयार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कलेक्टर मनीष सिंह ने गौशालाओं के सुचारू संचालन के लिये सहयोग की अपील की 

इन्दौर। इन्दौर जिले में गोवंश के पालन-पोषण के लिये लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे है। जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के अंतर्गत नई गौशालाएं बनाकर गोवंश का पालन पोषण किया जा रहा है।
जिले में इस योजना के अंतर्गत निर्मित 12 गौशालाओं के माध्यम से 670 निराश्रित गौवंश की देखरेख बेहतर रूप से की जा रही है। शीघ्र ही 12 और नई गौशालाएं बनकर तैयार हो जायेंगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों आदि इच्छुकों से अपील की है कि वे गौवंश के पालन-पोषण के लिये आगे आये। इनकी देखरेख के लिये सहयोग करें।
बताया गया है कि जिले में मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा पंजीकृत 32 गौशालाएं निर्बाध रूप से निजी संस्थाओं द्वारा भी संचालित की जा रही है।
जिसमें लगभग सात हजार से अधिक निराश्रित गौवंश का पालन पोषण सुचारू रूप से किया जा रहा है।
साथ ही मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत नवनिर्मित 12 गौशालाओं का संचालन भी पंचायत/महिला स्वसहायता समूह/निजी संस्थाओं द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है।
इन सरकारी गौशालाओं में 670 के लगभग निराश्रित गौवंश की समुचित देखभाल की जा रही है। इस वर्ष 12 नवीन गौशालाएं बन कर तैयार हो रही है जो शीघ्र से प्रारम्भ की जायेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने आग्रह किया है कि निर्मित शासकीय गौशालाओं के सुचारू संचालन हेतु निजी संस्थाएं, समाज सेवी संस्थाएं, एन.जी.ओ.  गौसेवा के इच्छुक नागरिक गौवंश की देखभाल के लिए चारे, भूसे अधोसंरचना आदि के लिए सहयोग देवें।
इसके लिये वे उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें एवं सचिव जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति जिला इंदौर डॉ. ए.के. बरेठिया से मोबाइल 94253-06598 पर अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।