Indore News – दिव्यांगजनों को निःशक्तता प्रमाण-पत्र जारी करने के लिये कलेक्टर कार्यालय में की गई विशेष व्यवस्था

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रति शनिवार बनाये जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आज से होगी सुविधा प्रारंभ

इन्दौर। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत दिव्यांगजनों को 21 प्रकार की दिव्यांगता के अनुरूप निःशक्तता प्रमाण-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिये कलेक्टर कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये कलेक्टर कार्यालय में वृद्धजन परामर्श केन्द्र पोस्ट आफिस के पीछे स्थित भवन में प्रत्येक शनिवार को नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आदेश जारी किये हैं।
यह सुविधा शनिवार 12 फरवरी से प्रारंभ होगी। प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे।
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा निःशक्तता प्रमाण-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए तीन प्रकार के मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
इनके द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगता के प्रमाण-पत्र तैयार किये जायेंगे। बौद्धिक दिव्यांग, मानसिक रुग्णता श्रेणी के दिव्यांगजन, हाइपर श्रेणी के होने से उन्हें एवं उनके पालकगणों को प्रमाण-पत्र बनवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इस दृष्टि से अतिरिक्त व्यवस्था बतौर नवीन प्रशासनिक संकुल इन्दौर वृद्धजन परामर्श केन्द्र पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित भवन में की गई है।
यहां प्रत्येक शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशक्तता प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे, इस हेतु विषय विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देगें।
यहां बौद्धिक दिव्यांगता, आटिज्म दिव्यांगता, मानसिक रुग्णता और सीखने की दिव्यांगता के प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे इसके लिये आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध करायें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।