Indore News – निगमायुक्त के सख्त निर्देश: जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर कंपाउंडिंग नहीं कराया उनके खिलाफ अब कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नगर निगम ने बीते कई दिनों से प्रत्येक जोन पर कंपाउंडिंग का शिविर भी लगाया और जिन लोगों के अवैध निर्माण हैं उनको नियम के तहत 30त्र अवैध निर्माण को वैध करते हुए कंपाउंडिंग शुल्क भी और सुनने का काम किया।
निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बिल्डिंग परमिशन शाखा में निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि ऐसे लोगों को नोटिस जारी करें एवं दो दिन बाद से कार्रवाई भी होगी। शहर भर में अवैध निर्माण की भरमार है, इसी को देखते हुए जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया और कंपाउंडिंग निगम से किया है उन्हें छोड़कर शेष अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो, फिर से बड़े पैमाने पर होने जा रही है।
रोजाना नगर निगम द्वारा अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माण तोड़ने का काम होगा इसके लिए बैठक में निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सभी भवन अधिकारी भवन निरीक्षक के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इसके लिए तुरंत ही नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई शुरू की जाए ताकि दूसरे लोग कंपाउंडिंग के लिए आएंगे।
दरअसल नगर निगम द्वारा 1 अक्टूबर से आज तक लगातार कंपाउंडिंग के लिए शिविर लगाए और अब पानी की समस्या से लेकर भी नल कनेक्शन के शिविर लग रहे हैं। कंपाउंडिंग के लिए लगाए गए शिविर में लोगों ने रुचि ली और अपने अवैध निर्माण को वैध कराया है। वहीं दूसरी ओर शहर भर में अवैध निर्माण बड़े पैमाने पर हैं जिनके खिलाफ अब नगर निगम कार्रवाई करने जा रहा है।
अपर आयुक्त भव्य मित्तल ने बताया कि निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश के साथ ही अब तोड़ने की कार्रवाई भी जल्द शुरू होने जा रही है। कंपाउंडिंग के लिए भी काफी समय दे दिया गया है ओर 30त्न कंपाउंडिंग नियम के तहत किए गए थे। अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।