Indore News – क्रमोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर अध्यापकों ने निकाली रैली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर जिले के हजारों अध्यापकों को राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 12 वर्ष की सेवा के पश्चात दी जाने वाली क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में अध्यापकों ने आज रैली निकालकर कलेक्टर ऑफिस पर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के समान ही अध्यापकों को भी सभी हितलाभ देने संबंधी आदेश राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए थे लेकिन वर्ष 2006 के पश्चात नियुक्त अध्यापकों को 12 वर्ष की सेवाकाल के बाद क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है । इंदौर जिले के अध्यापक इस लाभ से वंचित है आज बड़ी संख्या में जिले के अध्यापकों ने क्रमोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी नेता हरीश बोयत, मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव और मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश परमार के नेतृत्व में मालव कन्या विद्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। रैली के पश्चात अध्यापकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर एसडीएम पराग जैन को अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यापक संघ के नेताओं ने कहा कि जल्द ही सरकार अगर उनकी यह मांग नहीं मानती है तो वह प्रदेश भर में अध्यापक उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।