Indore News – सात प्रतिशत जीएसटी के विरोध में एकजुट हुए कपड़ा व्यापारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
आंदोलन की रणनीति तैयार करने को लेकर किया मंथन
Indore News. रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल्स उद्योग पर जीएसटी में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही सात प्रतिशत की बढ़ोतरी के निर्णय को लेकर देशव्यापी विरोध करने की व्यापारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।गुजरात के अहमदाबाद, सूरत के अलावा मुंबई, दिल्ली और दूसरे शहरों के व्यापारियों के एकजुट होने के बाद एमटी क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के शामिल होने पर मंथन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जीएसटी की दर को 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इसकी शुरुआत पम्फ्लेट्स से की। ‘आम जनता पर एक और मार…. महंगाई की मार ‘जीएसटी 12 प्रतिशत लगेगा तो इसका भार आम जनता पर ही पड़ेगा’ ये छपवाकर मार्केट की सभी दुकानों पर चस्पा किए गए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक 7 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाकर बोझ डालना उचित नहीं है। यदि इसमें बदलाव नहीं हुआ तो कपड़ा व्यापार बुरी तरह प्रभावित होंगे।
केंद्रीय मंत्रियों को कराएंगे अवगत
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री व जीएसटी काउंसलिंग के सदस्यों को जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने से प्रभावित होने वाले व्यापार को लेकर अवगत कराया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।