शहर में अवैधानिक तरीके से डायरी पर प्लाट बेचने वाले दलालों पर जिला प्रशासन और कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत 25 अक्टूबर को बांड ओवर किए गए 11 दलालों की पेशी होगी। सोमवार को सभी दलालों को एडीएम कोर्ट में पेश होना है। एडीएम राजेश राठौड़ ने बताया कि अब तक 6 दलालों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अभी तक बबल खंडेलवाल, कोमल गोयल, सुनील जैन, संजय मलानी, गौतम जैन, और उमेश डेमला पेश हो चुके हैं जिसमें से डेमला को जेल भेज दिया था। सोमवार को बयानों के आधार पर पूछताछ की जाएगी।
गवाही में जो बातें दलालों द्वारा कही गई है उन पर कोर्ट ने जानकारी मांगी थी और अब इसी आधार पर क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। एडीएम राठौर ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।


