Indore News – सद्भावना पाती की खबर का असर: खस्ताहाल सड़क पर पेचवर्क शुरू, एमआर-10 बायपास पर अब वाहन चालकों को मिलेगी राहत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अजहरुद्दीन पटेल वाघेला की रिपोर्ट
इंदौर। शहर की एक सड़क एमआर-10 बायपास लोगों के लिए ट्राफिक की सड़क में तब्दील हो गई थी। गड्ढों के साथ दिनभर जाम की स्थिति के कारण राहगीरों को यहां दोगुनी समस्या हर दिन होती थी।
अब रविवार से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जागी है। सद्भावना पाती की खबर का असर हुआ और निगम ने खस्ताहाल सड़कों पर पेचवर्क का काम शुरू कर दिया।
शहरवासियों के साथ यहां से गुजरने वाले यात्रियों को भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार से एमआर-10 पर सभी गड्ढों को भरने के साथ निगम ने पेचवर्क की शुरुआत भी कर दी है।
रहवासियों में भी खुशी है कि गड्ढों के कारण ट्राफिक की सड़क में तब्दील एमआर 10 पर हादसों में कमी आएगी। गड्ढों के कारण अभी यहां हर महीने 20 से ज्यादा हादसे होते हैं।
सड़क और जमीन समतल नहीं होने व गड्ढों के कारण हर दिन वाहन चालक ट्राफिक शिकार हो रहे हैं। एमआर-10 बायपास से पुलिस पेट्रोल पंप पर पेचवर्क का काम शुरू हुआ है। इसमें पहले गड्ढे भरे जा रहे हैं और सड़क को ठीक किया जा रहा है।
कई बड़े वाहनों के लोगों को परेशानी
कनाडिया बायपास झलारिया मार्ग स्कीम 134 निपानिया,से लेकर एमआर-10 सबसे मुख्य सड़क है। यहां गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाले हर राहगीर को उम्मीद नहीं होती है कि वह सकुशल घर पहुंच सकता है।
किसी भी पल हादसे का शिकार होने का डर लोगों को लगा रहता है। कभी ट्राले तो काफी सड़क के गड्ढों के हादसों का शिकार आए दिन कोई न कोई परिवार होता है।
इसके बाद भी पुलिस और नगर निगम दोनों ही एमआर-10 की इस मुख्य सड़क की सुध लेने को तैयार नहीं थे। इसी के साथ वीआईपी रूट होने के बाद भी कई बार इस सड़क पर केवल कुछ समय के लिए गड्ढों को भर दिया जाता था, अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।