Indore News – स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* समारोह की तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गरिमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश

* कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ली समीक्षा बैठक
 
इंदौर. जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जायेगा। इस दिन मुख्य समारोह महेश गाइड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में आयोजित होगा। समारोह की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आयोजन की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
 
 कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज यहां आयोजित बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन के लिये विभिन्न विभागों अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे हैं। इस अवसर पर बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जायेगा। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने समयसीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा भी की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, श्री अभय बेड़ेकर, श्री अजयदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के अन्तर्गत दर्ज प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतों को देखें तथा उनका समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाये। 
 बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन तथा अन्य प्रकरणों का समय-सीमा में सहानुभूतिपूर्वक निराकरण करें। इस कार्य में किसी भी तरह की उदासीनता नहीं बरती जाये। उन्होंने जिला पेंशन अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे पेंशन तथा अन्य भुगतान संबंधी प्रकरण प्राप्त होते ही उसका त्वरित निराकरण करें। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की भी नियमित मॉनिटरिंग करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।