Indore News. नगर निगम ने बुधवार तेजाजी नगर चौराहे के पास 30 अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से दुकानें बनाने का काम पिछले 6 माह से किया जा रहा था। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि तेजाजी नगर चौराहे के पास केलोद करताल में बिना अनुमति के बनाई गई अवैध 30 दुकानें लगभग 10,000 वर्गफीट से अधिक में बनाई जा रही थी। अवैध निर्माण कार्यवाही के अंतर्गत मलकीत सिंह की 13 दुकानें लगभग 5000 वर्गफीट में तथा रफीक पटेल की 17 दुकानें लगभग 5000 वर्ग फीट में निर्माणाधीन थीं। मलकीत सिंह और रफीक पटेल वगैर भवन अनुज्ञा के यहां दुकानों का निर्माण 6 माह से कर रहे थे, वहीं भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक निगम द्वारा बनाए जाने वाली सड़क का लाभ लेना चाहते थे। अवैध निर्माणकर्ता वगैर अनुमति बनाई गई दुकानों को इन व्यापारियों को बेचना चाहते थे, कई दुकानों के सौदे भी तय हो चुके थे। निगम कार्रवाई कर सभी दुकानें जमींदोज कर दी है।
Indore News – तेजाजी नगर चौराहे पर बन रही 30 दुकानें नगर निगम ने तोड़ी

"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।