Indore News – दाल मिल संचालक बिजली कंपनी को 25 लाख रुपए तुरंत चुकाए – हाईकोर्ट का निर्देश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विजिलेंस टीम ने पकड़ी थी बिजली चोरी 
इन्दौर। हाई कोर्ट की इंदौर बैच ने महत्वपूर्ण आदेश देकर बिजली चोरी के आरोपी दाल मिल संचालक को बिजली कंपनी में 25 लाख रुपए तुरंत जमा करने को कहा है। यहां से बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने मार्च 2021 में बिजली चोरी पकड़कर कुल 1.16 करोड़ रुपए जमा करने का डिमांड नोट जारी किया था।
मप्रपक्षेविविकं के मुख्य सतर्कता अधिकारी कैलाश शिवा ने बताया कि पिछले वर्ष प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर प्रत्येक जिले में विशेष जांच अभियान संचालित किया था। इसी क्रम में मार्च 2021 में शुजालपुर डिविजन के कालापीपल की गांधी दाल मिल पर जांच की गई थी। वहां मीटर में गड़बड़ी मिली, मीटर को विशेष रूप से रिमोट से संचालित करना पाया गया। कंपनी ने दाल मिल के सभी उपकरणों की खपत और भौतिक सत्यापन कर एक करोड़ 16 लाख रुपए का डिमांड नोट जारी किया और मीटर के परीक्षण के लिए भेजा। परीक्षण रिपोर्ट में मीटर से छेड़छाड़ और रिमोट से संचालित होने की स्थिति पाई गई। इसके बाद दाल मिल संचालक ने बिजली कंपनी को 33.65 लाख रुपए जमा कराए और मामला हाईकोर्ट इंदौर में दाखिल किया गया। हाईकोर्ट ने  16 फरवरी 22 को दिए निर्देश में दाल मिल संचालक को डिमांड नोट की 50 फीसदी राशि तुरंत जमा करने और शेष राशि की बैंक गारंटी अगले 15 दिनों में बिजली कंपनी को जमा करने के निर्देश दिए है। मामलों में संबंधित सेशन कोर्ट को निर्देशित किया गया कि प्रकरण में जल्द से जल्द सुनवाई कर निराकृत करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।