Indore News – आज जिलास्तरीय रोजगार मेला, कई नामी कंपनियां आएंगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
इंदौर। जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 24 नवम्बर को प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कनवाला कुएं के पास किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे-एच.सी.एल., पेटीएम, एक्सिस बैंक, एस.जी.ओ, यशस्वी आदि द्वारा विभिन्न पदों जैसे कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, हेल्पर, सेल्स एक्जिकिटीव आदि पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे।
उपसंचालक जिला रोजगार कार्यालय इंदौर पीएस मंडलोई ने बताया कि उक्त मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो पांचवीं से लेकर स्नातकोत्तर पास आवेदक (आई.टी.आई., डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदक) रोजगार हेतु मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ वायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाना अनिवार्य है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।