Indore News Today – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। आयातित मालों की उपलब्धता को देखते हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार सुस्त पड़े। सरसो-सोयाबीन में भी व्यापार सामान्य रहा। डॉलर की मजबूती से बादाम गिरी सुर्ख हुयी। आवकों के दबाव से दलहनों में मूंग घटाकर बोला गया।

किराना :-
शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। शक्कर में जून माह का कोटा मॉंग के मुकाबले कम आंका जा रहा है, जिससे शक्कर बाजार 10-20 रू. प्रति क्व‍िंटल के मुनाफे में रहे। खोपरा गोला ताजा लेवाली के अभाव में 180-195 रू. प्रति किलो पर कमजोर रहा। साबूदाना पूछपरख ठंडी रहने से 4650-4700 रू. प्रति क्व‍िंटल पर कमजोर देखा गया। साबूदाने में आने वाले दिनों में मॉंग निकलने की आशा जताई जा रही है। हल्दी में उत्पादक मंडियों तरफ मॉंग अटकने से बाजार में नरमी का रूख रहा। हल्दी निजामाबाद 120-125 रू. प्रति किलो के भाव बोली गयी, वहीं सांगली माल 155-160 रू. प्रति किलो तक आ गये। सौंफ व जीरे में व्यापार कमजोर ही रहा। बादाम गिरी सहित अन्य सूखे मेवों में व्यापार कमजोर ही रहा। बादाम गिरी में डॉलर की मजबूती का असर बाजार पर रहा और बादाम मगज के भाव 640-670 रू. प्रति किलो से 675-750 रू. प्रति किलो तक आ गये। नारियलों में पूछपरख ठंडी-ठंडी रहीं, बाजार भी पूर्वस्तर पर रहे।

तेल तिलहन :-
समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार कमजोर ही रहा। आयातित मालों की उपलब्ध‍ि के मद्देनजर सोया व कपास्या तेलों में बाजार मंदी के रहे। सींगदाना तेल इन्दौर लाईन पर 1600-1620 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूती पर रहा। वहीं सोया व कपास्या तेलों में 10-25 रू. प्रति 10 किलो की मंदी रही। सोया तेल रिफाइंड माल 1530 रू. प्रति 10 किलो से टूटकर 1500-1505 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो व रायडा पूर्वस्तर पर बना रहा।

दाल दलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही बना रहा। चने में ऊपरी स्तरों पर मॉंग अटकती है। अलौच्य सप्ताह के दौरान चने में बाजार 4675-4700 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। तुअर में मॉंग सामान्य ही है, वहीं आवकें भी बनी रहने से बाजार मजबूती पर रहे। तुअर निमाड़ी मालों में 5500-5800 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मूंग में बिकवाली है। सरकारी मालों की उपलब्ध‍ि अच्छी रहने से भी बाजार खराब हो रहे है। मूंग में सप्ताह के दौरान बाजार 5900-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में बिकवाली के चलते बाजार 300-400 रू. प्रति क्व‍िंटल टूटकर 6600-6700 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।