Indore News – अनियमितताएं पायी जाने पर दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विक्रेताओं के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर 

इन्दौर। इन्दौर जिले की दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जाँच के दौरान अनियमितताएं पाई जाने पर खाद्य विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा विक्रेताओं एवं सहायक के विरूद्ध  एफआईआर की कार्यवाही की गई है एवं विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।
अपर कलेक्टर अभय बेडेकर एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक सुश्री मीना मालाकार के निर्देशन में निरंतनपुर खालसा चौक लसुड़िया स्थित दत्त प्राथमिक सहकारी उप भंडार, कोड कमांक 809028 एवं दत्त प्राथमिक सहकारी उप भंडार (ब्रांच) कोड कमांक 809029 की जांच खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई। जांच में विभिन्न प्रकार की अनियमिततायें पाई जाने से मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के प्रावधानों का प्रथम दृष्ट्या उल्लंघन होना पाया गया।
नियंत्रण आदेश के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने के कारण दत्त प्राथमिक सहकारी उप भंडार, कोड क्रमांक 809028 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर शुभलक्ष्मी महिला प्राथमिक उप. सह.भंडार, कोड कं. 809309 एवं दत्त प्राथमिक सह. उप. भंडार (ब्रांच), कोड कमांक 809029 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर साकार महिला प्राथमिक उप.सह.भंडार, कोड कं. 809308 में उपभोक्ताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संलग्न किया गया है।
अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि गंभीर अनियमितताओं के कारण दत्त प्रा. सह. उप. भंडार, कोड क्रमांक 809028 के विक्रेता जोगेन्द्र नामदेव एवं दत्त प्रा. सह. उप. भंडार (ब्रांच), कोड कमांक 809029 के विक्रेता विनोद एवं सहायक सुमित दवे के विरूद्ध पुलिस अभियोजन की कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना लसूड़िया मोरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संबंधित उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं एवं सहायक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।