Indore News – ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं जनसाधारण को दी जाएगी ऊर्जा बचत की जानकारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार के म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान (UShA) प्रारम्भ किया गया है। ऊर्जा साक्षरता अभियान के माध्यम से स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं जनसाधारण को ऊर्जा की बचत एवं सौर ऊर्जा के विषय में जानकारी दी जाएगी। लोगों में ऊर्जा के पारंपरिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी एवं इनका पर्यावरण पर प्रभाव की समझ पैदा करना, संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक कर एवं लोगों को ऊर्जा साक्षर बनाने का यह एक महाअभियान है।

इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं जनसाधारण को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा साक्षरता अभियान (USHA) से जुड़ने हेतु www.usha.mp.gov.in पर Login किया जा सकता है। जनसाधारण इस अभियान से जुड़ कर देश-प्रदेश के लिए ऊर्जा की बचत में अपना योगदान तो दे ही सकेंगे एवं साथ ही अपने घर की ऊर्जा की भी बचत कर अपने स्वयं के बिजली के बिल को भी कम कर कर सकेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।