Indore News – केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मप्र को दी सौगातें: प्रदेश के प्रोजेक्ट्स के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
भारत माला प्रोजेक्ट में 35 हजार करोड़ भी मिलेंगे, इंदौर के पश्चिम रिंग रोड की जमीन के लिए केंद्र से मदद
Indore gadkari Visit. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इंदौर में 9577 करोड़ रुपए लागत की 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही एक बार फिर प्रदेश को आर्थिक रूप से कई सौगातें दी। इसके तहत प्रदेश की दूसरे राज्यों से सड़क कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स के मामले में 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की। ऐसे ही भारत माला प्रोजेक्ट के तहत भी 35 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा एक लाख करोड़ रुपए की योजनाएं भी प्लान में हैं। इंदौर पश्चिम रिंग रोड की जमीन के लिए 25 से 35 फीसदी केंद्र व 50 फीसदी राज्य शासन से मदद कर इसे तैयार किया जाएगा। इंदौर बायपास की सर्विस रोड भी करोड़ों खर्च कर बेहतर बनाई जाएगी। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर अगवानी के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने अपनी मांगों की फाइल आगे बढ़ाई तो गड़करी मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि इंदौर के लिए इतनी चीजें करवा ली, फिर भी मांग बाकी है। इसके बाद सांसद शंकर लालवानी को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और साथ में कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
इन प्रोजेक्ट्स का हुआ लोकार्पण
इंदौर 6 लेन बाईपास पर स्ट्रीट लाइट
वसर्विस रोड (83 करोड़ रु. 21 किमी)
भोपाल-ब्यावरा के फोर लेन
चौड़ीकरण (मुबारकपुर-ब्यावरा 897 करोड़ रु., 97 किमी)
ग्वालियर-झाँसी फोर लेन चौड़ीकरण (1024 करोड़ रु. 82 किमी)
मोहगांव-खवासा फोरलेन
चौड़ीकरण (968 करोड़ रु. 29 किमी) झांसी-खजुराहो फोर लेन चौड़ीकरण (1185 करोड़ रु. 86 किमी)
शुजालपुर-आष्टा टू लेन (236 करोड़ रु, 44 किमी)
इन का हुआ शिलान्यास
बलवाडा-धनगांव पर नए ब्रिज व फोर लेन चौड़ीकरण (1002 करोड़ रु. 40 किमी)
धनगांव-बोरगांव फोर लेन चौड़ीकरण (866 करोड़ रु. 58 किमी)
रीवा-बेला फोर लेन चौड़ीकरण (337 करोड़ रु. 13 किमी)
नौरादेही सेंचुरी का फोर लेन चौड़ीकरण (176 करोड़ रु., 12 किमी)
मारलिया घाट फोरलेन चौड़ीकरण
(323 करोड़ रु. 16 किमी) माधव नेशनल पार्क के बचा फोर लेन
चौड़ीकरण (178 करोड़ रु., 6 किमी)
सतना-मैहर टू लेन (615 करोड़ रु., 39 किमी)
सागर-मोहाली फोर लेन चौड़ीकरण (791 करोड़ रु. 42 किमी)
बमीठा खजुराहो फोर लेन चौड़ीकरण
(73 करोड़ रु., 10 किमी) इनके अलावा 152 करोड़ रु. की लागत की 310 किमी लंबी 7 सड़कों का सुदृढ़ीकरण जिसमें इंदौर-बैतूल NH-47 भी है। ऐसे ही अन्य 8 सड़कों का सुदृढ़ीकरण है जो 145 करोड़ की लागत से 244 किमी लंबी बनाई गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।