Indore News – महिला यात्री की तबियत बिगड़ने से विस्तारा की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
 
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही महिला यात्री को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी।
इस पर सोमवार रात को ही फ्लाइट देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। यहां से महिला को पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट एक घंटे खड़ी रही।
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (यूके-807) के पायलट ने सोमवार रात 9.45 बजे इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क करते हुए फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
पायलट ने बताया कि प्लेन में सवार एक महिला यात्री को सीने में दर्द और घबराहट हो रही है। एटीसी ने पायलट को तुरंत विमान को डायवर्ट कर इंदौर लाने की अनुमति दी।
मेडिकल इमरजेंसी अलर्ट भी जारी किया गया। इस पर एयरपोर्ट पर तुरंत एम्बुलेंस और डॉक्टर को तैयार किया गया। प्लेन रात 10.07 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद महिला यात्री को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर नजदीकी बॉठिया हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जांच में सीने में दर्द का कारण एसिडिटी सामने आया।
महिला यात्री का नाम रंजीता सरकार बताया गया है। फ्लाइट ने रात 8.40 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरी। रात 9.45 बजे पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। 10.07 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई। रात 11.07 पर वापस बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। बेंगलुरु पहुंचने का टाइम रात में 11.20 बजे है। फ्लाइट 1 घंटे की देरी से बेंगलुरु पहुंची।
 चेन्नई फ्लाइट कैंसिल की, 1 घंटा देरी से रवाना
इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार सुबह चेन्नई से इंदौर आकर वापस चेन्नई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी जिसके बाद बुकिंग करवा चुके पैसेंजर्स परेशान हुए। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-6309) सुबह 7.25 बजे चेन्नई से इंदौर आकर 8 बजे वापस चेन्नई स्वाना होती है।
कंपनी अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट निरस्त होने की • सूचना पैसेंजर्स को पहले ही दे दी गई थी। बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रीबुकिंग और रीफंड का विकल्प दिया गया है।
वहीं, सुबह 9 बजे इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-7112) एक घंटा देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा ने बताया कि सुबह खराब मौसम के कारण इंदौर-रायपुर फ्लाइट एक घंटा देरी से रवाना हुई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।