Indore News – हम रिवॉल्वर और तलवार लेकर कोर्ट आएंगे, लाइसेंस दें -दिनेश पांडे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News  इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा है कि हम रिवॉल्वर और तलवार लेकर कोर्ट में आएंगे। दरअसल, 5 अक्टूबर को जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे वकीलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में गुरुवार को राज्य अधिवक्ता परिषद के कहने पर वकील हड़ताल पर हैं। जबलपुर की घटना पर ही दिनेश पांडेय ने यह बयान दिया है।

इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि यदि पुलिस कोई कदम नहीं उठाती है, तो हम रिवॉल्वर और तलवार लेकर जिला कोर्ट में आया करेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। न हम कोई विवाद करना चाहते हैं, न ही हम अपराधी बनना चाहते हैं। हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते हैं। लेकिन, इस तरह की घटना इंदौर में होती है तो बार एसोसिएशन उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। यदि वकीलों के प्रोटेक्शन एक्ट की मांग नहीं सुनी जाती है, तो हमें रिवॉल्वर के लाइसेंस दे दिया जाए, जिससे कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

ये था मामला

जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गेट नंबर एक से एंट्री रोके जाने पर 5 अक्टूबर को वकील धरने पर बैठ गए थे। इसी बीच प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश नवीन कुमार सक्सेना की कार पहुंची तो वकीलों ने रोक ली। मजबूरन उन्हें पैदल ही अंदर जाना पड़ा था। नाराज जिला सत्र न्यायाधीश ने इसकी शिकायत एसपी-कलेक्टर से कर दी थी। इसके बाद पांच थानों का बल मौके पर पहुंचा और वकीलों को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।