Indore News – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

इन्दौर। आयातित मालों में आयी तेजी के चलते खाद्य तेलों में बाजार तेजी के रहे। तिलहनों में सरसो व रायडा घटाकर बोले गये। बादाम गिरी में पूछपरख के अभाव में बाजार नरमी के रहे। नारियलों में सुर्खी देखी गयी। चने में पूछपरख कमजोर रहने से बाजार सुस्ती के रहे। तुअर में मजबूती रही।

किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। शक्कर में लिवाली ठंडी रहने से बाजार 20 रू. प्रति क्व‍िंटल की मंदी आयी और शक्कर बाजार 3470-3510 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरे गोले में लिवाली के चलते बाजार मजबूती बनाये रहे। खोपरा गोला 210-235 रू. प्रति किलो पर देखा गया। कालीमिर्च में पूछपरख अच्छी रही। बाजार 555-560 रू. प्रति किलो पर देखे गये। मसाला जिंसों में जायफल, जावत्री व लौंग में गरम मसाला वावालें के लिवाली से बाजार तेजी के देखे गये। सूखे मेवों में मौसमी मॉंग हल्की पड़ने लगी हे। बादाम मगज में बाजार 590-600 रू. प्रति किलो पर आ गये। तरबूज मगज में लिवाली कमजोर रहने से बाजार 250-225 रू. प्रति किलो पर आ गया। नारियलों में पूछपरख कमजोर है, किन्तु आवकें ठंडी रहने से भावों में तेजी देखी गयी। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1400-1425 से बड़कर 1425-1450 रू. प्रति थैले पर आ गये।
तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में कारोबार ठंडा-ठंडा ही रहा। आयातित मालों में बनी तेजी से बाजार सुर्खी पर रहे। सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर सप्ताह के दौरान 1320-1330 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूती के देखे गये। सोया व कपास्या तेलों में बाजार 30-35 रू. प्रति 10 किलो तक सुधर गये। सोया तेलों में साल्वेंट माल 1150-1155 से 1195-1200 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो बाजार 7700-7800 रू. प्रति क्व‍िंटल से घटकर 7000-7100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।
दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। चना लेवाली अटकने से भावों में सुस्ती बनी हुई है। चना बड़‍िया माल 5050-5075 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर नये मालों में आवकें ठंडी है। लेवाली अच्छी रहने से भावों में सुर्खी कायम रही। तुअर बड़‍िया मालों में बाजार 5200-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में लेवाली के चलते भावों में 50 रू. क्व‍िंटल का इजाफा रहा और मसूर बाजार 7300 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। मूंग व उड़द में पूछपरख अच्छी देखी गयी। उड़द बाजार 7000-7200 रू. प्रति क्व‍िंटल पर सुर्ख रहे। मूंग में भी लिवाली अच्छी देखी गयी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।