Indore news – शहर में 73 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के साथ अब 600 बस स्टॉप भी बनेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
* पर्यावरण सुधार के लिए साइकिल शेयरिंग सुविधा शुरू होगी
* हर बस स्टॉप पर सीसीटीवी कैमरों के साथ डिस्प्ले बोर्ड भी रहेंगे
* अमृत योजना अंतर्गत 400 सिटी बसों की खरीदी भी शुरू होगी
इंदौर | इलेक्ट्रिक बसों और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एआइंसीटीएसएल और नगर निगम शहर में जल्द ही 73 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू करेगा। बुधवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इसे लेकर अफसरों के साथ बैठक की। अपर आयुक्त संदीप सोनी भी मौजूद थे। निगमायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करें। निर्माणाधीन सिटी बस, आई बस डिपो का काम भी जल्द पूरा हो। अमृत योजना अंतर्गत 400 सिटी बसों की खरीदी भी शुरू होगी, जिससे नए रूट पर यात्रियों को लोक परिवहन सुविधा मिल सके। उन्होंने इसके टेंडर भी करने को कहा। शहर में 600 सिटी बस स्टॉप के निर्माण पर भी बात हुई। अफसरों ने बताया कि हर बस स्टॉप पर सीसीटीवी कैमरों के साथ डिस्प्ले बोर्ड भी रहेंगे, जिससे रूट की हर बस के आने जाने का समय पता चलेगा। पर्यावरण सुधार के लिए साइकिल शेयरिंग सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।